पलामू : शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी का सामान खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार

Palamu: पलामू पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय शातिर चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी...

Palamu: पलामू पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय शातिर चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. इस कार्रवाई की सबसे खास बात यह रही कि पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदने वाले सुनार अनुरंजन कुमार सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुन्दन कुमार मेहता, पंकज कुमार उर्फ पंकज गुप्ता, किशन कुमार मेहता उर्फ अविनाश मेहता और संजीव कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है. इसके साथ ही पड़वा, नौडीहा बाजार और पाटन थाना क्षेत्रों में हुई करीब आठ बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है.

यह भी पढ़ें : जेएसएससी पेपर लीक मामला: राजभवन पहुंचा भाजपा का शिष्टमंडल, CBI जांच की मांग

चोरी के गहने को सुनार को बेच देते थे

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह पहले बंद घरों की रेकी करता था और फिर लोहे के हथौड़े का इस्तेमाल कर ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूल किया कि वे चोरी के गहने सुनार को बेच देते थे, जो पकड़े जाने के डर से उन आभूषणों को तुरंत गला देता था. पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी के आभूषण और चांदी के बर्तन बरामद कर लिए हैं. फिलहाल पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें : सावधान! आपकी एक लापरवाही छीन सकती है आशियाना: झारखण्ड अग्निशमन विभाग ने जारी की फायर सेफ्टी गाइडलाइन, पढ़े पूरी रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *