Ranchi: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के गंभीर आरोपों को लेकर मंगलवार को लोकभवन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. इस दौरान शिष्टमंडल ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित हालिया परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा.
पेपर लीक की आशंका पर उठे सवाल
भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को अवगत कराया कि उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में व्यापक स्तर पर प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका है. इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया.
ALSO READ: बेरमो के विभिन्न स्थानों पर सीआईएसएफ का अग्निशमन सेवा सप्ताह आरंभ, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
CBI जांच की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि इस पूरे प्रकरण की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके.
