पलामू : बाबा साहेब को पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह ने अर्पित की श्रद्धांजलि, समाज के उत्थान का लिया संकल्प

Palamu: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय अंबेडकर पार्क में वरिष्ठ नागरिक मंच और योगा टीम...

Palamu: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय अंबेडकर पार्क में वरिष्ठ नागरिक मंच और योगा टीम द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को साझा किया. मंगल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक महान विचार और प्रेरणा हैं. उन्होंने शिक्षा, समानता और आत्मनिर्भरता का जो मार्ग दिखाया है, वह आज के समय में भी पूरी तरह प्रासंगिक है. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहंब के न्याय और समानता के संदेश को आत्मसात करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें : बिहार में अब पलटने की परंपरा पर विराम लगेगा या सम्राट भी उसी फेविकोल की तलाश करेंगे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *