कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर, जनता से सीधा संवाद बढ़ाने की रणनीति

रांची: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की रांची महानगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित की गई. बैठक...

Congress organization
कांग्रेस भवन में हुई कांग्रेस कमेटी की बैठक

रांची: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की रांची महानगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित की गई.  बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ने की, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने के सुझाव दिए. इस दौरान कुमार राजा ने कहा कि नई कमेटी का गठन सभी से विचार-विमर्श के बाद किया गया है और हर सदस्य को सोच-समझकर जिम्मेदारी सौंपी गई है.

आम लोगों तक सरकार की पहुंच आसान बनाना पार्टी की जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस सरकार में है, ऐसे में पार्टी की जिम्मेदारी है कि आम लोगों तक सरकार की पहुंच आसान बनाई जाए. खासकर उन लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो अपनी बात सीधे सरकार तक नहीं पहुंचा पाते. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के दरवाजे जनता के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे.

रांची नगर निगम चुनाव के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कुमार राजा ने बताया, कि इस बार कांग्रेस को 1,43,306 वोट मिले और पार्टी बहुत कम अंतर से हार गई. उन्होंने इसे पिछले चुनावों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन बताया और कहा कि इससे संगठन की मजबूती का संकेत मिलता है.

पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती पर भी चर्चा

बैठक में चुनाव के दौरान विपरीत परिस्थितियों के बावजूद संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार जताया गया. साथ ही नई कमेटी के सदस्यों के साथ पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती पर भी चर्चा हुई. कुमार राजा ने विश्वास जताया कि नई टीम पिछली कमियों को दूर कर संगठन को और मजबूत बनाएगी तथा रांची की जनता का विश्वास जीतने के लिए निरंतर कार्य करेगी. बैठक में प्रदेश सचिव शबाज अहमद सहित महानगर के कई पदाधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढें: पलामू: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला पार्षद के नेतृत्व में निकली गई शोभायात्रा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *