सरायकेला : बांधडीह ग्राम सभा में मनी डॉ. आंबेडकर की जयंती, संविधान और आदिवासी अधिकारों पर चर्चा

Saraikela: नीमडीह प्रखंड के बांधडीह गांव में आज ग्राम सभा द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में गांव गणराज्य...

Saraikela: नीमडीह प्रखंड के बांधडीह गांव में आज ग्राम सभा द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में गांव गणराज्य लोक समिति संगठन के संयोजक बृहस्पति सिंह सरदार ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अनेक कठिनाइयों के बावजूद पूरे भारत के लिए संविधान का निर्माण किया. संविधान बनाने में 2 साल 11 महीने 18 दिन लगे. इसी कारण उन्हें भारत का संविधान निर्माता कहा जाता है. वे पूरे विश्व में विख्यात हुए. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की जयंती मनाने से आने वाली पीढ़ी संविधान को जानने, पढ़ने और उसका अनुपालन करने के लिए प्रेरित होगी. साथ ही आदिवासी और बहुजन समाज को हक, विशेष अधिकार और सुरक्षा-आरक्षण भी उन्हीं के बदौलत मिले हैं. पांचवीं अनुसूची, ग्राम सभा के अधिकार समेत कई प्रावधान संविधान की ही देन हैं. कार्यक्रम में सूर्यकांत सिंह, कैलाश सिंह, अजीत सिंह, लेडू सिंह, शशधर सिंह, महेश्वर सिंह, गुरुचरण सिंह, मंजोदौरी सिंह, शेफाली सिंह, गणेश सिंह, भैराब सिंह, जुरू सिंह, बसन्ती सिंह, सिंधु वाला सिंह, पंचोंमी सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर, जनता से सीधा संवाद बढ़ाने की रणनीति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *