CM हेमंत से मिले परिमल नाथवानी, बोले चुनाव पर कोई बातचीत नहीं हुई

Ranchi: झारखंड में दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व सांसद परिमल नाथवानी भी निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले हैं....

Ranchi: झारखंड में दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व सांसद परिमल नाथवानी भी निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले हैं. उन्होंने शनिवार को चुनाव को लेकर नामांकन पत्र खरीदा. उनके वकील ने विधानसभा जाकर रिटर्निंग ऑफिसर से नामांकन पत्र खरीदा. वहीं, परिमल नाथवानी देर शाम रांची पहुंचे. वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके कांके रोड स्थित आवास भी गए. यह मुलाकात काफी लंबी चली. हालांकि मुख्यमंत्री आवास से निकलने के बाद उनसे राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री से हुई बातचीत पर सवाल पूछा गया. इस पर नाथवानी ने केवल इतना कहा कि कोई बातचीत नहीं हुई. इसके बाद वे अपने वाहन का शीशा नीचे कर चले गए.

राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरेंगे नाथवानी

उल्लेखनीय है कि परिमल नाथवानी इससे पहले भी झारखंड का प्रतिनिधित्व राज्यसभा में कर चुके हैं और राज्य के राजनीतिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. यही कारण है कि उनके चुनाव लड़ने के फैसले को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ALSO READ: यातायात सुगम बनाने को लेकर सांसद जोबा माझी सख्त, सभी रेलवे क्रॉसिंग पर रोड ओवर ब्रिज निर्माण के दिए निर्देश

समर्थन को लेकर राजनीतिक गलियारों में तेज हुई चर्चा

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि उन्हें कुछ दलों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष समर्थन मिल सकता है. विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के समर्थन को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि अभी तक किसी भी दल की ओर से आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *