Koderma: संसदीय क्षेत्र एवं जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक की अध्यक्षता में कोडरमा परिसदन में आयोजित की गई. बैठक का संचालन जिला सचिव एवं जिला पूर्व प्रवक्ता संजय शर्मा ने किया. बैठक से पूर्व मुख्य अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया.

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोडरमा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी मणि शंकर ने कहा कि कोडरमा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि SIR से निपटने के लिए कांग्रेस पार्टी ने कोडरमा जिले में कमर कस ली है. किसी भी सूरत में किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए सभी नियुक्त BLA को अपने-अपने बूथ पर सजग रहने का सुझाव दिया गया है.
प्रदेश नेतृत्व के सहयोग का भरोसा
बैठक को संबोधित करते हुए कोडरमा संगठन प्रभारी विजय यादव ने कहा कि कोडरमा जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश नेतृत्व जिला संगठन के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह बैठक कर आम जनता की समस्याओं को सुना जाएगा तथा उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा.
पंचायत और प्रखंड स्तर पर होंगी बैठकें
कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पंचायत स्तर एवं प्रखंड स्तर पर लगातार बैठक करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाने का भी निर्णय लिया गया है.
कांग्रेस को मजबूत करने की अपील
संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी विनोद कुशवाहा ने कहा कि देश के वर्तमान हालात को देखते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की आवश्यकता है. वहीं गिरिडीह जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि कोडरमा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व होना बहुत जरूरी है, तभी आम जनता को उसका लाभ मिल सकेगा.
कई नेताओं ने रखे विचार
बैठक को पूर्व अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, डॉ. प्रकाश, निर्मल कुमार ओझा, आशीष कुमार पांडेय, उमेश साहू, जिला उपाध्यक्ष अज्जू सिंह, दशरथ पासवान, चंद्रभूषण साहू, आनंद कुमार मेहता, अनिल दास, मल्टी चंद्रा, जिला महासचिव अनिल यादव, प्रभात कुमार राम, पवन कुमार सिंह, पप्पू कुमार दास, रामेश्वर यादव, मोहम्मद कासिम, अजय कृष्णा, नवनीत ओझा, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह, प्रमोद बरनवाल, विजय प्रसाद सिंह, कयूम उद्दीन, नगर अध्यक्ष राजू सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष संजय सेठ, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बेबी सिन्हा, पुष्पा देवी, मोहम्मद अंसार, गणेश सोलंकी, अरविंद सेठ, प्रदीप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान, फहीम खान, नसीम अख्तर, धर्मेंद्र राम, राम लखन पासवान, रफीक मियां, असगर अली, सुनील कुमार, इतवारी वर्मा, मनोज कुमार राम, सोनू वारसी, गुलाम सरवर, मोहम्मद गुलजार, सरोज मेहता, सत्येंद्र साव, फैयाज केसर, सत्येंद्र कुमार सहित कई नेताओं ने संबोधित किया.
