लोहरदगा: छेदू उरांव का निधन, जिला प्रशासन और ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

Lohardaga: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निंगनी कुंबाटोली निवासी एवं कार्यरत चौकीदार छेदू उरांव का शुक्रवार शाम निधन हो गया....

Lohardaga: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निंगनी कुंबाटोली निवासी एवं कार्यरत चौकीदार छेदू उरांव का शुक्रवार शाम निधन हो गया. उनके निधन की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों, सहकर्मियों और ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त रहा.

अंतिम संस्कार संपन्न

दिवंगत छेदू उरांव का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव से विधिवत रूप से संपन्न किया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग शामिल हुए. पार्थिव शरीर को घर से श्मशान घाट तक ले जाया गया, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी

अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे. इनमें अंचल अधिकारी राम नारायण खलखो, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, चंद्रदीप मेहता, मुकेश कुमार, हकीमुल अंसारी, सहाय खलखो सहित कई कर्मी शामिल रहे.

संगठन ने जताया शोक

झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत, शाखा लोहरदगा के जिला अध्यक्ष शमसूल अंसारी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है और सरकारी प्रावधान के अनुसार सभी लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की गई है. साथ ही आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की अपील भी की गई है.

भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रामीणों और उपस्थित लोगों ने दिवंगत छेदू उरांव के सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर निंगनी पंचायत की मुखिया मुन्नी उरांव, वार्ड सदस्य श्रीमंती उरांव, जीवनी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *