Technology News: Redmi ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G लॉन्च कर दिया है. खास बात यह है कि इसे ग्लोबल लॉन्च के कुछ ही हफ्तों बाद भारतीय बाजार में उतार दिया गया है. यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो कम कीमत में 5G स्मार्टफोन और अच्छे फीचर्स चाहते हैं. कंपनी ने इसमें तेज डिस्प्ले और कुछ स्मार्ट AI फीचर्स भी दिए हैं, जिससे यह सिर्फ कनेक्टिविटी तक सीमित नहीं रहता.
कीमत और उपलब्धता
भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत ₹11,499 (4GB RAM + 64GB स्टोरेज) रखी गई है, जबकि 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹12,499 में मिलेगा. यह स्मार्टफोन Black, Mist Blue और Sunset Orange जैसे तीन कलर ऑप्शन में आता है. इसकी बिक्री 15 अप्रैल से Flipkart और Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी.
सॉफ्टवेयर और अपडेट सपोर्ट
Redmi A7 Pro 5G में Android 16 पर आधारित HyperOS 3 मिलता है. सबसे बड़ी खासियत इसका लंबा अपडेट सपोर्ट है कंपनी इस फोन के साथ 4 साल के Android अपडेट्स और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है. इस कीमत में यह फीचर काफी खास माना जा रहा है.
डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.9 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. यह स्क्रीन स्मूद एक्सपीरियंस देती है और 800 निट्स ब्राइटनेस तक पहुंच सकती है. साथ ही इसमें TÜV Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है. डिजाइन सिंपल लेकिन आकर्षक रखा गया है, जो बजट यूजर्स को पसंद आ सकता है.
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में 32MP का प्राइमरी कैमरा (f/2.0 अपर्चर) दिया गया है, जो अच्छी रोशनी में बढ़िया तस्वीरें ले सकता है.
वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इसमें 6300mAh बैटरी दी गई है.
परफॉर्मेंस और स्टोरेज
परफॉर्मेंस के लिए इसमें 6nm Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज और बेसिक गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है.
फोन में 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. जरूरत पड़ने पर माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. AI फीचर्स की बात करें तो इसमें Google Gemini और Circle to Search जैसे स्मार्ट टूल्स मिलते हैं, जो यूज़र एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं.
यह भी पढें: बच्चे करेंगे पेमेंट, लेकिन मंजूरी रहेगी आपके हाथ में, Google Pay का नया फीचर बदल देगा डिजिटल ट्रांजैक्शन का
