RANCHI: राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक नया कदम उठाया गया है. रांची के कोतवाली थाना परिसर के पहले तल्ले पर नवनिर्मित कोतवाली डीएसपी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया.
सिटी एसपी पारस राणा ने क्या कहा
बुधवार को इस नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने फीता काटकर किया. अब कोतवाली डीएसपी इसी नए और आधुनिक सुविधाओं से लैस कार्यालय से अपना कार्यभार संभालेंगे. उद्घाटन के दौरान सिटी एसपी पारस राणा ने कहा कि नए कार्यालय के अस्तित्व में आने से पुलिस अधिकारियों को कार्य करने में सहूलियत होगी.
कोतवाली थाना क्षेत्र शहर का हृदय स्थल है, ऐसे में डीएसपी कार्यालय का थाना परिसर के ऊपर ही होना आम जनता और पुलिस समन्वय के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा.
