रांची-टाटा मार्ग पर लदनापीढ़ी के पास डस्टर कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे रजिस्ट्रार

Ranchi: रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया. नामकुम थाना क्षेत्र के लदनापीढ़ी के समीप एक चलती डस्टर...

Ranchi: रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया. नामकुम थाना क्षेत्र के लदनापीढ़ी के समीप एक चलती डस्टर कार धूं-धूं कर जल उठी. इस दुर्घटना के दौरान कार में सवार जमशेदपुर के रजिस्ट्रार और उनके साथी बाल-बाल बच गए.

क्या है पूरी घटना

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के रजिस्ट्रार अपने चालक के साथ टाटा से रांची की ओर आ रहे थे. दोपहर लगभग डेढ़ बजे जब उनकी डस्टर कार लदनापीढ़ी के पास पहुंची, तभी अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को सड़क के किनारे रोका.

Also Read: रजरप्पा मंदिर सौंदर्यकरण मामला: HC ने DC से कहा- 1 माह में दुकानदारों का पुनर्वास करें

 देखते ही देखते राख हुई कार

जैसे ही यात्री कार से बाहर निकले, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की लपटों से घिर गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही काले धुएं का गुबार देखा जा सकता था. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *