घर में लगी आग से लाखों का नुकसान, शादी से पहले परिवार पर टूटा संकट, तीन बकरियां भी मरीं

  Palamu: जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के चोरही गांव में बुधवार को दिन करीब 11:30 बजे सीताराम मेहता के घर में...

 

Palamu: जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के चोरही गांव में बुधवार को दिन करीब 11:30 बजे सीताराम मेहता के घर में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में आने से एक बकरी और उसके दो बच्चे जलकर मर गए. वहीं घर में रखा अन्य सामान भी पूरी तरह जल गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है.

शादी से पहले परिवार पर टूटा संकट

बताया जा रहा है कि इसी महीने के अंत में घर की एक लड़की की शादी होनी थी, ऐसे में इस घटना से परिवार को और अधिक आर्थिक व मानसिक क्षति हुई है.

ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया तब तक हुसैनाबाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझाया.

पुलिस ने लिया जायजा, मुआवजे की मांग

सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. हालांकि, प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Also Read: जमीन विवाद में घर तोड़ने का आरोप, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच में जुटी पुलिस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *