Mamata Banerjee attacks BJP: बंगाली नववर्ष के खास मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों से बड़ी अपील की है. उन्होंने लोगों से केंद्र सरकार की मनमानी का विरोध करने और बंगाल की आपसी भाईचारे की परंपरा को बनाए रखने को कहा. ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राज्य के लोगों को बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि नए साल की इस सुबह में हर किसी का जीवन दुखों से मुक्त हो. उन्होंने कामना की कि इस नई पुकार के साथ हर इंसान का मन पवित्रता से भर जाए.
यह भी पढ़ें : घर में लगी आग से लाखों का नुकसान, शादी से पहले परिवार पर टूटा संकट, तीन बकरियां भी मरीं
दिल्ली में बैठे शासक लोगों के अधिकार छीन रहे : ममता
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार पर जनता के वोट देने के अधिकार को कम करने का आरोप लगाया. उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दें. ममता ने कहा कि हमारा बंगाल कला और संस्कृति का केंद्र होने के साथ-साथ सभी धर्मों के बीच सद्भाव की धरती भी है. उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ बुरी ताकतें बंगाल को भ्रष्ट करने के लिए खड़ी हो गई हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे शासक लोगों के अधिकार छीन रहे हैं, जिन्हें सबक सिखाना जरूरी है.
‘विभाजनकारी प्रवृतियों को रोकने का लें संकल्प’
ममता बनर्जी ने लोगों से विभाजनकारी और तानाशाही प्रवृत्तियों को रोकने का संकल्प लेने को कहा. उन्होंने अपील की कि इस शुभ दिन पर हम सब मिलकर एक शपथ लें. हमें हर तरह की संकीर्ण सोच की दीवारों को तोड़कर आगे बढ़ना होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि कोई भी विभाजनकारी ताकत हमारी शांति, पारंपरिक सद्भाव और दोस्ती के बंधन को नहीं तोड़ पाएगी.
यह भी पढ़ें : रांची-टाटा मार्ग पर लदनापीढ़ी के पास डस्टर कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे रजिस्ट्रार
तृणमूल कांग्रेस के सभी उम्मीदवार भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे’
बंगाल की मुख्यमंत्री ने आने वाले विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की. उन्होंने मतदाताओं से कहा कि अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जोड़ा फूल के निशान पर वोट दें. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि तृणमूल कांग्रेस के सभी उम्मीदवार भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे.
