Simdega : निकाय चुनाव के बाद आज पहली बार सिमडेगा नगर परिषद बोर्ड की बैठक हुई. बैठक में सिमडेगा शहरी क्षेत्र की समस्याओं और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. नगर परिषद के विभिन्न वार्डों से मिले कार्य प्रस्तावों पर चर्चा की गयी और इसके क्रियान्वयन को लेकर दिशा निर्देश दिए गए. इसके बाद शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों की वस्तुस्थिति पर चर्चा की गयी और कमियों को दूर करने पर जोर दिया गया. शहरी क्षेत्रों में व्याप्त पेयजल की समस्या पर चर्चा की गयी और ड्राई जोन में टैंकर से जलापूर्ति करने को कहा गया. इसके साथ सभी खराब चापकलों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. शहरी क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए कई कदम उठाये गये. सिमडेगा के सतत विकास के लिए कई एजेंडा पर चर्चा हुई. बोर्ड ने चयनित विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए.
यह भी पढ़ें : राजधानी में 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, डालटनगंज-गढ़वा का तापमान सबसे ज्यादा
