कोयलांचल में जेएलकेएम को झटका, सुदेश महतो बोले- ‘असम की थकान मिट गई हो तो राज्य की बदहाली पर ध्यान दें मुख्यमंत्री’

Ranchi: झारखंड की राजनीति में दलबदल और सियासी हमलों का दौर तेज हो गया है. राजधानी के हरमू स्थित आजसू पार्टी के...

Ranchi: झारखंड की राजनीति में दलबदल और सियासी हमलों का दौर तेज हो गया है. राजधानी के हरमू स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कोयलांचल के जेएलकेएम समेत कई दलों के दिग्गज नेताओं ने आजसू का दामन थाम लिया. पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई. सुदेश महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता का भरोसा पूरी तरह उठ चुका है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री जी की असम चुनाव की थकान मिट गई हो, तो थोड़ा राज्य की जनता के दर्द पर भी ध्यान दें. झारखंड में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और बेटियों की सुरक्षा दांव पर लगी है.

यह भी पढ़ें : प्लांट की गाड़ियां सड़कों पर लगाने पर HC सख्त, कहा- ‘औद्योगिक गतिविधियों के नाम पर सड़कों का उपयोग स्वीकार्य नहीं’

इन दिग्गजों ने थामा आजसू का दामन

समारोह में मुख्य रूप से जेएलकेएम नेता निर्मल महतो और गजेंद्र महतो उर्फ पप्पू के नेतृत्व में दर्जनों समर्थकों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की. शामिल होने वाले प्रमुख नामों में विजय कुमार पासवान, डॉ. प्रियंका कुमारी, दिलीप महतो, संतोष राम और रोहित पांडे सहित कई अन्य सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं.

भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर घेरा

सुदेश महतो ने राज्य में हो रहे पेपर लीक और ट्रेजरी घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि अपराधियों में कानून का भय खत्म हो गया है. उन्होंने नए सदस्यों से जनता के अधिकारों के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष करने का आह्वान किया. इस अवसर पर डॉ. लम्बोदर महतो, डॉ. देवशरण भगत और संजय मेहता सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : हजारीबाग: सरकारी अस्पतालों में प्रसूता से वसूली जाती है ढाई से तीन हजार रुपये की रंगदारी, जांच शुरू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *