पाकुड़ : 29 मेधावी छात्र-छात्राओं को डीसी ने किया सम्मानित, कहा- ‘मोबाइल से दूरी बनाएं, अति आत्मविश्वास से बचें’

प्रोजेक्ट परख 2.0 के तहत जिला स्तरीय समारोह, मेहनत, अनुशासन और संकल्प पर जोर Pakur: प्रोजेक्ट परख 2.0 के अंतर्गत सीबीएसई बोर्ड...

प्रोजेक्ट परख 2.0 के तहत जिला स्तरीय समारोह, मेहनत, अनुशासन और संकल्प पर जोर

Pakur: प्रोजेक्ट परख 2.0 के अंतर्गत सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के 29 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित जिलास्तरीय सम्मान समारोह में डीसी मनीष कुमार, एसपी निधि द्विवेदी और अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने संयुक्त रूप से मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया.

हर सीढ़ी को समझदारी से पार करना जरूरी : डीसी

डीसी मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं मापी जाती, बल्कि यह भी महत्वपूर्ण है कि छात्र ने किन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है. हर बच्चे की सफलता में उसके शिक्षकों, अभिभावकों और मार्गदर्शकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है. उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र ने अपने अंकों में सुधार किया है, तो वह भी प्रशंसा का पात्र है. उपायुक्त ने विद्यार्थियों को कक्षा 11 में प्रवेश के साथ आने वाली चुनौतियों के प्रति सजग रहने की सलाह देते हुए कहा- “नई कक्षा एक नई शुरुआत होती है, जहां मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन ही सफलता दिलाते हैं.’ उन्होंने मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देने, अति-आत्मविश्वास से बचने और करियर का चयन अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार करने की सलाह दी. करियर में आगे बढ़ने के लिए हर सीढ़ी को समझदारी से पार करना जरूरी है. उपायुक्त ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को प्रोत्साहित करें और उनकी रुचि के अनुरूप आगे बढ़ने में सहयोग करें.

यह भी पढ़ें : JPSC घोटालेबाजों को शरण देने वाली भाजपा को नैतिकता का हक नहीं- प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता

परीक्षा जीवन के अवसरों के द्वार खोलती है : एसपी

एसपी निधि द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन में असीम संभावनाओं के द्वार खोलने का माध्यम है. आपकी हर ईमानदार कोशिश आपको सफलता के करीब ले जाती है और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करती है. उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी की परिस्थितियां अलग होती हैं, लेकिन सही शिक्षा, सकारात्मक माहौल, अभिभावकों का आशीर्वाद और गुरुजनों का मार्गदर्शन सफलता की राह तय करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए इन मूल्यों का होना अत्यंत आवश्यक है. आज का दिन आप सभी के लिए नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का अवसर है. साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अति आत्मविश्वास से बचने और निरंतर अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी.

यह भी पढ़ें : 14 माह की लाडली वामिका के लिए मसीहा बनी सरकार: ईलाज के लिए मिला 15 करोड़

मौके पर कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, अंचलाधिकारी अरबिंद कुमार बेदिया, एडीपीओ पीयूष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *