रांची: नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्रबंधीय स्थिति एवं लंबे समय से रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर प्रार्थी केदारनाथ लाल दास के दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एस. एम सोनक एवं न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ ने सुनवाई की. सुनवाई के दौरान आर्थिक अधिवक्ता राहुल कुमार ने अदालत में यह दलील पेश करते हुए कहा, कि दिन-प्रतिदिन झारखंड के गौरव नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्रबंधीय स्थिति खराब होती जा रही है. लंबे समय से विद्यालय का ऑडिट नहीं कराया गया है.
शिक्षक सहित कई पद रिक्त
वहीं शिक्षक सहित कई पद रिक्त हैं, जिसके वजह से पठन-पाठन समेत अन्य कार्यों में बाधा आ रही है. विद्यालय में मौजूदा एडहॉक कमेटी भी निष्क्रिय है, जिसके वजह से भी अहम फैसले भी टालना पड़ रहा है. इस पर अदालत ने सख्ती बरतते हुए रिटायर्ड आईएएस राजकुमार को सभापति चयनित करते हुए जल्द एग्जीक्यूटिव कमिटी के गठन के निर्देश जारी किया. वहीं 28 अप्रैल को सभापति रिटायर्ड आईएएस राजकुमार को बैठक करके प्रबंधीय स्थिति को सुधारने, रिक्त पदों को भरने समेत अन्य फैसलों को अमल लाने का निर्देश जारी किया है.
यह भी पढ़ें: रांची में URMP को लेकर अहम बैठक, नदियों के संरक्षण पर जोर
