पाकुड़ में कुएं से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Pakur: नगर थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज में एक विवाहिता महिला का शव कुएं से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल...

Pakur: नगर थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज में एक विवाहिता महिला का शव कुएं से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान अकीबा बीबी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

चार वर्ष पहले हुई थी शादी

प्राप्त जानकारी के अनुसार अकीबा बीबी की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व बड़ी अलीगंज में हुई थी. स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. हालांकि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है.

सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस

पुलिस मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर कर रही है. परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. घटना के बाद मृतका के परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ASLO READ : 9 विधायकों की तलाश में रवि पीटर का दरवाजा-खटखटाओ अभियान, RJD से शुरुआत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *