Technology News: वनप्लस अपनी नई प्रीमियम एंड्रॉयड टैबलेट OnePlus Pad 4 को भारत में 30 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च से पहले ही इस टैबलेट को लेकर काफी चर्चा हो रही है. Amazon और Flipkart पर इसके टीज़र दिखने शुरू हो चुके हैं, जिससे साफ है कि लॉन्च के बाद यह आसानी से उपलब्ध होगा. यह टैबलेट पिछले साल आए OnePlus Pad 3 का अपग्रेड वर्जन है.
प्रीमियम डिजाइन और नए कलर ऑप्शन
OnePlus Pad 4 में कंपनी ने अपना सिग्नेचर मेटल यूनिबॉडी डिजाइन बरकरार रखा है, जो इसे स्लिम और मजबूत बनाता है. इस बार एक छोटा लेकिन ध्यान देने वाला बदलाव किया गया है—एक्सेसरीज़ के लिए दिया गया थ्री-डॉट कनेक्टर अब टॉप-राइट साइड में शिफ्ट कर दिया गया है.
टैबलेट के पीछे पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में मौजूद है, जिसके साथ LED फ्लैश भी दिया गया है. कलर ऑप्शन की बात करें तो यूजर्स को Dune Glow और Sage Mist जैसे आकर्षक रंग मिलेंगे.
नया Snapdragon चिप के साथ दमदार परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में OnePlus Pad 4 काफी पावरफुल होने वाला है. इसमें नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा तेज और स्मूथ एक्सपीरियंस देता है.
यह टैबलेट 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आएगा. कंपनी के मुताबिक, इसने AnTuTu पर 4.1 मिलियन से ज्यादा स्कोर हासिल किया है, जो इसे एक फ्लैगशिप लेवल डिवाइस बनाता है. गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है.
बड़ा और शानदार 13.2-इंच 3.4K डिस्प्ले
OnePlus Pad 4 में 13.2-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, जो 3.4K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. चाहे आप वीडियो स्ट्रीमिंग करें, गेम खेलें या काम करें यह डिस्प्ले शार्प विजुअल्स और स्मूथ एक्सपीरियंस देता है. हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और एनिमेशन भी बेहद फ्लूइड लगते हैं.
बड़ी बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग
बैटरी के मामले में भी OnePlus Pad 4 मजबूत है. इसमें 13,380mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पिछले वर्जन से ज्यादा पावरफुल है.
इसके साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे टैबलेट जल्दी चार्ज हो जाता है और आपको लंबे समय तक इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है.
कैमरा और अन्य फीचर्स
हालांकि कैमरा स्पेसिफिकेशन अभी पूरी तरह सामने नहीं आए हैं, लेकिन टैबलेट में फ्रंट और रियर दोनों कैमरे मिलेंगे. ये वीडियो कॉल, डॉक्यूमेंट स्कैन और बेसिक फोटोग्राफी के लिए काफी होंगे.
यह भी पढ़ें: 9020mAh की दमदार बैटरी के साथ आया Vivo T5 Pro 5G लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा
