उत्पाद सिपाही नियुक्ति परीक्षा में गड़बड़ी का प्रयास: एडीजी ने एसआईटी टीम के साथ किया केस का समीक्षा

रांची: उत्पाद सिपाही नियुक्ति परीक्षा में गड़बड़ी का प्रयास मामले में एडीजी मनोज कौशिक एसआईटी टीम के केस का समीक्षा किया. गुरुवार...

रांची: उत्पाद सिपाही नियुक्ति परीक्षा में गड़बड़ी का प्रयास मामले में एडीजी मनोज कौशिक एसआईटी टीम के केस का समीक्षा किया. गुरुवार की रात एडीजी ने रांची एसएसपी कार्यालय में एसएसपी राकेश रंजन समेत अन्य अधिकारियों के साथ केस का समीक्षा किए और कई दिशा निर्देश दिए. उल्लेखनीय है कि बीते 11 अप्रैल की रात रांची पुलिस की टीम ने उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक कराने के आरोप में 166 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में पुलिस ने संगठित तरीके से काम कर रहे सॉल्वर गैंग और पेपर लीक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. गिरोह के सरगना अतुल वत्स समेत कई अहम किरदारों की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों को कई चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं. पुलिस का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क योजनाबद्ध तरीके से अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने के लिए सक्रिय था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *