Palamu: जिला अंतर्गत हुसैनाबाद के शहीद भगत सिंह इंटर महाविद्यालय, जपला के प्राचार्य कक्ष में शुक्रवार को शासी निकाय के पुनर्गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. यह बैठक झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के दिशा निर्देशों के आलोक में नए शिक्षक प्रतिनिधि के चयन के लिए बुलाई गई थी.
बैठक में शिक्षकों की भागीदारी
प्रभारी प्राचार्य अरबिंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों और व्याख्याताओं ने भाग लिया. बैठक में सर्वसम्मति से मनोविज्ञान विभाग के व्याख्याता संजय कुमार सिंह को नए शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में चुना गया.
Also Read: JTET नियमावली रद्द होने पर पलामू में खुशी, परीक्षा नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी
प्रस्ताव और समर्थन
संजय कुमार सिंह के नाम का प्रस्ताव गणित विभाग के व्याख्याता आकाश कुमार सिंह ने रखा, जिसका समर्थन वनस्पति शास्त्र के व्याख्याता नगेंद्र प्रसाद सिंह ने किया. उनके चयन की घोषणा होते ही उपस्थित सभी शिक्षकों ने तालियां बजाकर और एक स्वर में इसका समर्थन किया.
इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर मुख्य रूप से व्याख्याता कृष्ण कुमार सिंह, धनंजय कुमार सिंह, ममता सिंह, नगेंद्र प्रसाद सिंह, संजय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, कंचन कुमार सिंह, आकाश कुमार सिंह, मो मुकस्सित, अमित कुमार मिश्रा तथा प्रधान सहायक अंशुल सिन्हा सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे.
