Simdega : सिमडेगा में सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए जिले में 15 अप्रैल से स्कूल रुआर कार्यक्रम चलाया जा रहा है. आज इसी कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. सिमडेगा सीएम ऑफ एक्सीलेंस स्कूल के सभागार में आयोजित स्कूल रुआर कार्यशाला का डीसी कंचन सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, जिप अध्यक्ष रोष प्रतिमा सोरेंग, उपाध्यक्ष सोनी पैकरा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया. मौके पर नगर परिषद और जिला परिषद के जनप्रतिनियों से ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने में सहयोग देने की अपील करते हुए डीसी कंचन सिंह ने कहा कि स्कूल रुआर कार्यक्रम का उद्देश्य 5 से 18 वर्ष तक के ड्रॉपआउट बच्चों को वापस स्कूल लाना और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है. इसके तहत सिमडेगा में आंगनबाड़ी और स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : JTET नियमावली रद्द होने पर पलामू में खुशी, परीक्षा नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी
जनप्रतिनिधियों और आमलोगों से अभियान में सहयोग देने की अपील
डीसी कंचन सिंह ने इस अभियान की सफलता के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और जिले के सभी प्रभुत्व लोगों से सहयोग देने की अपील की. कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है. जिले का कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे, इसके लिए सभी को आगे आकर प्रयास करना पड़ेगा. कार्यक्रम के दौरान जिले में बच्चों को कुपोषण से दूर करने के लिए चल रहे पोषण पखवाड़ा के तहत शपथ भी दिलवाई गई.

झारखंड: चतरा-हजारीबाग सीमा पर भीषण मुठभेड़, 15 लाख के इनामी समेत 4 नक्सली ढेर
