पलामू : बाइक से गिरकर महिला की मौत, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Palamu: पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कबरा खुर्द गांव निवासी संदेश पासवान की 24 वर्षीय पत्नी पूनम देवी की संदिग्ध...

Palamu: पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कबरा खुर्द गांव निवासी संदेश पासवान की 24 वर्षीय पत्नी पूनम देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला के सिर पर चोट के निशान थे. बताया जा रहा है कि बिहार के इंद्रपुरी पुल के समीप महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. इसके बाद उसकी मौत हो गई. संदेश पासवान अपनी पत्नी पूनम देवी को अपने ससुराल बंजारी, रोहतास से बाइक पर लेकर अपने घर हैदरनगर के कबरा खुर्द लौट रहा था. इसी दौरान इंद्रपुरी बराज पुल के पास यह हादसा हो गया.

यह भी पढ़ें : पलामू : सांसद वीडी राम के प्रयास से 16 साल बाद राजहरा कोलियरी से कोयला उत्पादन शुरू, ग्रामीणों ने पूजा-पाठ कर मनाईं खुशियां

मृतका के पिता ने मामले को बताया संदिग्ध

वहीं मृतका के पिता कृष्णा राम ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है. उनका आरोप है कि दामाद अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट और झगड़ा करता था. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है. साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद घायल अवस्था में बेटी को नजदीकी अस्पताल ले जाने के बजाय मृत होने पर सीधे घर ले जाया गया, जिससे शक और गहरा गया है. घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इधर, घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.

यह भी पढ़ें : खनन टास्क फोर्स की बैठक:137 ईंट भट्ठों से 2.19 करोड़ रुपया वसूला गया जुर्माना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *