RANCHI: पश्चिम बंगाल के चुनावी मैदान में अब झारखंड के पावर कपल की एंट्री होने जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन 18 से 20 अप्रैल तक बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पक्ष में जोरदार प्रचार करेंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पड़ोसी राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मजबूत समर्थन देने के लिए पूरी ताकत झोंकने का फैसला किया है.
पुरुलिया बनेगा चुनावी रणनीति का केंद्र
18 अप्रैल को मुख्यमंत्री रांची से सीधे पुरुलिया के काशीपुर पहुंचेंगे, जहां वे तीन अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. JMM के अनुसार, पार्टी का उन क्षेत्रों पर विशेष फोकस है जहां उसका पारंपरिक प्रभाव माना जाता है.
इसी रणनीति के तहत JMM ने TMC के साथ एकजुटता दिखाते हुए वहां कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, ताकि विपक्षी वोटों का विभाजन रोका जा सके.
तीन दिवसीय मैराथन प्रचार अभियान
18 अप्रैल: हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से पुरुलिया पहुंचेंगे. काशीपुर सहित तीन जनसभाओं को संबोधित करने के बाद शाम को रांची वापसी करेंगे.
19–20 अप्रैल: इसके बाद वे पश्चिम बंगाल के अन्य क्षेत्रों में रैलियों और जनसभाओं के जरिए TMC के समर्थन में माहौल बनाएंगे.
ALSO READ: ममता के लिए मैदान में उतरेंगे हेमंत सोरेन, 18 से 20 अप्रैल तक करेंगे चुनावी रैलियां
