झारखंड निकाय चुनाव: गिरिडीह में बूथ संख्या 4 और धनबाद में वार्ड 27 के बूथ मतदान के दौरान समर्थकों के बीच झड़प.

धनबाद/ गिरिडीह: नगर निकाय चुनाव के दौरान धनबाद और गिरिडीह जिले में वार्ड पार्षद के पद पर खड़े दो प्रत्याशियों के समर्थकों...

धनबाद/ गिरिडीह: नगर निकाय चुनाव के दौरान धनबाद और गिरिडीह जिले में वार्ड पार्षद के पद पर खड़े दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प की घटना सामने आई है. गिरिडीह के वार्ड संख्या 18 में मतदान के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बूथ नंबर 4 पर दो पक्षों के बीच हिंसक भिड़ंत हो गई.स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मतदान केंद्र के बाहर मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया.प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने मतदाताओं को डराने और उन्हें वोट डालने से रोकने का प्रयास किया. घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया.प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मतदाताओं को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए. सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का ठोस आश्वासन देकर शांत कराया और जाम खुलवाया.
फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और मतदान पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है.

 

धनबाद: वार्ड 27 में प्रत्याशी समर्थकों के बीच टकराव:

धनबाद नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड संख्या 27 के विभिन्न बूथों (106, 110, 111, 112) पर चुनावी गहमागहमी के बीच मारपीट की घटना सामने आई है. यहां पार्षद पद की दो प्रत्याशियों, पुष्पा देवी और पिंकी उर्मिला देवी के समर्थक आपस में भिड़ गए. प्रत्याशी पुष्पा देवी के पति संजय कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी पिंकी देवी बीएलओ पद पर होने का फायदा उठा रही हैं और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं.विवाद तब बढ़ा जब प्रमोद कुमार यादव नामक व्यक्ति पर एक समर्थक का कॉलर पकड़कर बाहर करने का आरोप लगा.हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों को तितर-बितर किया और बूथ परिसर से बाहर खदेड़ा.पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को मतदान केंद्र के पास शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
दोनों ही जिलों में छिटपुट झड़प के बावजूद प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्थिति को काबू में कर लिया है। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ अब मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की कोशिश की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *