सिमडेगा: दो दिन की जांच में खुली पोल, नाली निर्माण में अनियमितता पर बवाल

SIMDEGA: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 स्थित श्यामपथ गली में चल रहे नाली निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला सामने...

SIMDEGA: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 स्थित श्यामपथ गली में चल रहे नाली निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला सामने आया है. लाखों रुपये की लागत से हो रहे इस कार्य का निरीक्षण वार्ड पार्षद वैजयंती देवी ने लगातार दो दिनों तक किया.

पहले दिन ही उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुरूप नहीं किया जा रहा है. इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संवेदक को कार्य सुधारने और आवश्यकतानुसार तोड़कर दोबारा निर्माण करने का निर्देश दिया था.

दोबारा निरीक्षण में भी नहीं दिखा सुधार

हालांकि अगले दिन पुनः निरीक्षण के दौरान स्थिति में कोई खास सुधार नहीं दिखा. आरोप है कि पार्षद के जाते ही संवेदक ने फिर से गड़बड़ी शुरू कर दी.

इस पर पार्षद ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ बताया. उन्होंने कहा कि नगर परिषद में नई सरकार बनने के बावजूद कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है.

ALSO READ:रांची: घर से बिना बताए निकले तीन बच्चे स्टेशन से बरामद, माता-पिता की डांट से थे नाराज

अधिकारी की देरी पर भी जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान पार्षद ने नगर परिषद के एसडीओ रविंद्र प्रधान को फोन कर मौके पर बुलाया, लेकिन वे डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंचे. इस पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि यदि लापरवाही जारी रही तो उच्च स्तर पर शिकायत की जाएगी.

स्थानीय लोगों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल

मौके पर वार्ड पार्षद मनोज अग्रवाल उर्फ खट्टू भाई भी मौजूद थे. स्थानीय लोगों ने भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं और उचित जांच व कार्रवाई की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *