पलामू : कपिल चौधरी ने एसपी का संभाला पदभार, बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को बताया अपनी प्राथमिकता

Palamu: पलामू जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में आईपीएस कपिल चौधरी ने पदभार संभाल लिया. निवर्तमान एसपी रिष्मा रमेशन से विधिवत...

Palamu: पलामू जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में आईपीएस कपिल चौधरी ने पदभार संभाल लिया. निवर्तमान एसपी रिष्मा रमेशन से विधिवत चार्ज लिया. पद संभालते ही उन्होंने अपनी कार्ययोजना के बारे में बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी. उन्होंने जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया ताकि सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके. नए पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग के मानवीय चेहरे को सामने लाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं.

यह भी पढ़ें : झारखंड में जल संकट के संकेत: 81 हजार से ज्यादा चापानल खराब, पाइपलाइन योजनाएं भी अटकीं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *