जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर डीसी संदीप कुमार मीना की बैठक, 14 केंद्रों पर कल परीक्षा

Lohardaga: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 19.04.2026 को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तैयारियों...

Lohardaga: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 19.04.2026 को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने समाहरणालय सभाकक्ष में दंडाधिकारियों और संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा को शत-प्रतिशत कदाचारमुक्त संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि होटल, लॉज और धर्मशाला जैसे ठहराव स्थलों की जांच कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जाए. साथ ही सभी दंडाधिकारी समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहें और परीक्षा समाप्त होने तक पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करें.

प्रवेश से पहले सख्त जांच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की जांच आयोग की गाइडलाइन के अनुसार की जाएगी. किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

उपायुक्त ने सभी केंद्रों पर शौचालय की साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी निगरानी और वीडियो ग्राफी कराने को कहा गया.

ALSO READ: पाकुड़: वज्रपात से युवक की मौत, एक घायल

दो पालियों में परीक्षा, 4305 अभ्यर्थी होंगे शामिल

यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक चलेगी. जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4305 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

उपायुक्त ने अभ्यर्थियों से सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की. उन्होंने कहा कि परीक्षा में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं.

परीक्षा केंद्रों और कोषागार का निरीक्षण

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों और जिला कोषागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और अन्य सुविधाओं की जांच की तथा केंद्राधीक्षकों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के निर्देश दिए.

प्रश्नपत्र के परिवहन और सुरक्षा प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित बनी रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *