Pakur: जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसा हटिया में वज्रपात की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के समय इलाके में मौसम अचानक बदला और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई.
Also Read: रांची: 1 से 3 मई तक स्वदेशी और संस्कृति का महाकुंभ, 10 हजार कलाकार होंगे शामिल
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान पतरापाड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय कार्तिक मंडल के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, कार्तिक साप्ताहिक हटिया सरसा गया हुआ था, तभी वह आसमानी बिजली की चपेट में आ गया. इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसका इलाज कराया जा रहा है.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कार्तिक मंडल के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है. अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
