रांची: मिलेट्री डेयरी फार्म में युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

रांची: जिले के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र स्थित मिलेट्री डेयरी फार्म में एक युवक का शव मिला है. स्थानीय लोगों ने रविवार की...

रांची: जिले के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र स्थित मिलेट्री डेयरी फार्म में एक युवक का शव मिला है. स्थानीय लोगों ने रविवार की सुबह डेरी फार्म के मैदान में युवक का शव पड़ा हुआ देखा. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है. बताया जा रहा है, कि युवक की हत्या हुई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा. युवक के मौत की वजह क्या थी. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *