झारखंड में मेट्रो का दायरा बढ़ा, रांची के साथ जमशेदपुर और धनबाद भी शामिल

Ranchi : राजधानी रांची के साथ अब जमशेदपुर और धनबाद में भी मेट्रो चलाने की दिशा में काम तेज हो गया है....

Ranchi :  राजधानी रांची के साथ अब जमशेदपुर और धनबाद  में भी मेट्रो चलाने की दिशा में काम तेज हो गया है. केंद्र सरकार ने राज्य द्वारा भेजे गए समग्र गतिशीलता योजना में कुछ तकनीकी सुधार के सुझाव देते हुए प्रस्ताव को वापस किया है. हालांकि यह कदम परियोजना को रोकने के लिए नहीं, बल्कि इसे और व्यापक और प्रभावी बनाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. अब राज्य सरकार को तीनों शहरों के लिए एकीकृत और संशोधित योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं.

Also Read : झारखंड के पौने दो लाख कर्मियों को महंगाई से राहत: केंद्र की राह पर राज्य सरकार, जल्द बढ़ेगा डीए

नई रणनीति से बदलेगा शहरी परिवहन ढांचा


अब तक केवल रांची मेट्रो पर ध्यान केंद्रित था, लेकिन केंद्र के नए निर्देश के बाद तीनों प्रमुख शहरों के लिए एक साथ परिवहन योजना तैयार की जाएगी. राज्य सरकार ने भी अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए जमशेदपुर और धनबाद के लिए समग्र गतिशीलता योजना बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है. इससे भविष्य में इन शहरों में मेट्रो या तीव्र परिवहन प्रणाली की मजबूत नींव रखी जा सकेगी और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा.

Also Read : वैशाख शुक्ल द्वितिया पर चंद्र दर्शन शुभ, जानिए आज का पूरा पंचांग और वर्जित समय

तकनीकी सुधार के बाद आगे बढ़ेगा प्रोजेक्ट


केंद्र सरकार ने पुराने प्रस्ताव में यातायात घनत्व, भविष्य की आवश्यकताओं और पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर कुछ आपत्तियां जताई थीं. राज्य को निर्देश दिया गया है कि वह सड़कों के नेटवर्क, बढ़ते वाहनों के दबाव और यातायात प्रबंधन का नए सिरे से आकलन करे. समग्र गतिशीलता योजना किसी भी शहर में मेट्रो परियोजना की आधारशिला होती है, जिसमें वर्तमान और भविष्य की परिवहन जरूरतों का विस्तृत अध्ययन किया जाता है. संशोधित योजना के साथ अब यह परियोजना बड़े स्तर पर आगे बढ़ने की तैयारी में है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *