Gemini में नया धमाकेदार फीचर: बस छोटे प्रॉम्प्ट से बनेंगी शानदार AI फोटो

  Technology Desk: Google ने Gemini ऐप को और स्मार्ट बना दिया है. अब ये AI सिर्फ आपके लिखे हुए शब्दों पर...

 

Technology Desk: Google ने Gemini ऐप को और स्मार्ट बना दिया है. अब ये AI सिर्फ आपके लिखे हुए शब्दों पर नहीं, बल्कि आपकी पसंद, रुचियों और Google Photos में मौजूद यादों को समझकर इमेज बना सकता है. यानी अब आपको लंबे-लंबे प्रॉम्प्ट लिखने की झंझट नहीं-बस थोड़ा सा आइडिया दीजिए और Gemini आपके लिए पर्सनल टच वाली इमेज तैयार कर देगा.

पहले कैसे काम करता था सिस्टम

पहले अगर किसी को अपनी पसंद या यादों जैसी पर्सनल इमेज बनवानी होती थी, तो उसे बहुत डिटेल में प्रॉम्प्ट लिखने पड़ते थे और कई बार रेफरेंस फोटो भी अपलोड करनी पड़ती थी.

अब क्या बदल गया है नया अपडेट में

लेकिन अब नए अपडेट के बाद Gemini और ज्यादा स्मार्ट हो गया है. यह Google के जुड़े हुए ऐप्स की मदद से यूजर को बेहतर तरीके से समझ सकेगा और इमेज बनाते समय उसी जानकारी का इस्तेमाल अपने आप कर पाएगा.

Google Gemini का नया Personal AI सिस्टम कैसे बनाता है पर्सनल इमेज

Personal Intelligence सिस्टम पर आधारित

Gemini का नया फीचर एक एडवांस AI सिस्टम पर काम करता है जो यूजर को बेहतर समझता है.

Nano Banana 2 मॉडल का इस्तेमाल

इमेज बनाने के लिए नया और अपग्रेडेड AI मॉडल उपयोग किया गया है.

Google ऐप्स से कनेक्शन

यह फीचर यूजर के जुड़े हुए Google ऐप्स से जानकारी और संदर्भ ले सकता है.

पर्सनल डेटा का समझदारी से उपयोग

सिस्टम यूजर की पसंद और एक्टिविटी को समझकर इमेज जनरेट करता है.

ज्यादा रिलेवेंट और पर्सनल इमेज

इसी कॉन्टेक्स्ट के आधार पर इमेज ज्यादा निजी और उपयोगी बनती है.

कैसे आसान हो गया इमेज बनाना

  • उदाहरण के तौर पर, अब यूजर्स को लंबा-चौड़ा डिस्क्रिप्शन लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
  • वे सिर्फ “Design my dream house” या “Create a picture of my desert island essentials” जैसे छोटे और आसान प्रॉम्प्ट लिख सकते हैं.
  • इसके बाद Gemini अपने कनेक्टेड ऐप्स से मिली जानकारी का इस्तेमाल करके ऐसी इमेज तैयार करेगा, जो सीधे तौर पर यूजर की पसंद और स्टाइल को दिखाएगी.

Also Read: OnePlus Pad 4 लॉन्च डेट कन्फर्म, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

रोलआउट डिटेल्स

यह नया फीचर फिलहाल अमेरिका में Google AI Plus, Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। आने वाले समय में इसे Chrome डेस्कटॉप और अन्य यूजर्स तक भी पहुंचाया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *