तालाब में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, हॉस्टल जाने से पहले बुझ गया घर का चिराग

Gumla: रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत केराड़ीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने...

Gumla: रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत केराड़ीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान रविंद्र उरांव के पुत्र अंश उरांव के रूप में हुई है.

नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा बच्चा

मिली जानकारी के अनुसार अंश अपने फूआ के घर केराड़ीह गांव आया हुआ था. वह गांव के अन्य बच्चों के साथ खेत की ओर मवेशी चराने गया था. इसी दौरान बच्चे नहाने के लिए पास के तालाब में उतर गए. नहाते समय अंश गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

बच्चों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

ALSO READ: NewsWave खास: झारखंड में 45 प्रमोटी IAS में सिर्फ एक सेक्रेट्री, 16 साल बाद मिलता है प्रमोशन, कई रिटायरमेंट के करीब

पढ़ाई शुरू होने से पहले ही टूटा परिवार का सपना

बताया जाता है कि अंश अपने फूआ के बेटे के साथ हॉस्टल में पढ़ाई शुरू करने वाला था और उसका पहली कक्षा में नामांकन भी हो चुका था. लेकिन पढ़ाई की नई शुरुआत से पहले ही यह हादसा हो गया और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *