जेपीएससी परीक्षा-2025 को लेकर उपायुक्त ने परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण

  Gumla: जिला मुख्यालय में रविवार को आयोजित जेपीएससी परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. परीक्षा की निष्पक्षता और...

 

Gumla: जिला मुख्यालय में रविवार को आयोजित जेपीएससी परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया.

कई परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण

इस दौरान उपायुक्त ने कार्तिक उरॉव महाविद्यालय गुमला, संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय गुमला, उर्सुलाईन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय गुमला, संत पांत्रिक उच्च विद्यालय गुमला, सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय गुमला, एस. एस. बालिका उच्च विद्यालय गुमला, संत अन्ना उच्च विद्यालय दाउद नगर गुमला सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने सभी केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

परीक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

उपायुक्त ने सभी केंद्र अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच

निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में बैठने की व्यवस्था, प्रश्न पत्र वितरण प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी तथा प्रवेश द्वार पर जांच व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई. सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके. अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया.

संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी जाए. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगे.

अधिकारियों की उपस्थिति

इस दौरान मुख्य रूप से अपर समाहर्ता शशिन्द्र कुमार बडाईक, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव निरज, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *