सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, घटिया सामग्री पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Palamu: पलामू जिले के तरासी प्रखंड में तिलहा से तिरौंधा तक बन रही सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है. स्थानीय...

Palamu: पलामू जिले के तरासी प्रखंड में तिलहा से तिरौंधा तक बन रही सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि तय मानकों की अनदेखी करते हुए बिना नया मेटल डाले ही पुरानी सड़क पर सीधे पिचिंग कर दी गई है, जिससे सड़क की गुणवत्ता और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो गए हैं.

गार्डवॉल निर्माण में भी लापरवाही, गुणवत्ता पर सवाल

ग्रामीणों के अनुसार, ठेकेदार द्वारा गार्डवॉल निर्माण में भी गंभीर लापरवाही बरती जा रही है. जुड़ाई में सीमेंट का नाम मात्र इस्तेमाल किया जा रहा है और पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण निर्माण के साथ ही दीवारें भुरभुरी होकर टूटने लगी हैं.

इसके अलावा, कई बार शिकायत के बावजूद निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड नहीं लगाए जाने को लेकर भी नाराजगी जताई गई है. ग्रामीणों ने ठेकेदार के रवैये को तानाशाहीपूर्ण बताया है.

ALSO READ: चांडिल-कांड्रा सड़क की बदहाली बनी जानलेवा: ट्रेलर ने मकान को मारी टक्कर, ग्रामीणों का धरना और आंदोलन तेज

जांच और भुगतान रोकने की मांग, कार्रवाई का आश्वासन

स्थानीय निवासी विजय तिवारी ने उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच होने तक ठेकेदार का भुगतान रोकने की मांग भी उठाई है.

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मामला हाई कोर्ट और केंद्र सरकार तक ले जाया जाएगा. वहीं जूनियर इंजीनियर प्रवीण प्रताप सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, लेकिन शिकायत मिलने के बाद जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *