Click Here
Click Here
Click Here

झाड़ग्राम में मोदी–चंपई की मुलाकात, बंगाल की राजनीति पर तेज हुआ हमला

Ranchi: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में आयोजित “विजय संकल्प सभा” के दौरान भाजपा नेता चंपई सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...

Modi-Champai meeting
झाड़ग्राम में मोदी–चंपई की मुलाकात

Ranchi: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में आयोजित “विजय संकल्प सभा” के दौरान भाजपा नेता चंपई सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद सोरेन ने राज्य की राजनीति को लेकर तीखा बयान देते हुए कहा, कि बंगाल में अब बदलाव की “लहर” नहीं, बल्कि “सुनामी” उठ चुकी है.

चंपई सोरेन ने माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया

सभा के मंच से प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए चंपई सोरेन ने माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार, अत्याचार और जनता की अनदेखी का प्रतीक बन चुकी है. उनके मुताबिक, अब हालात ऐसे हैं कि आम लोग बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं. चंपई सोरेन ने कहा कि झाड़ग्राम की सभा में लोगों का उत्साह इस बात का संकेत है, कि सत्ता परिवर्तन की जमीन तैयार हो चुकी है. उन्होंने दावा किया कि राज्य की “प्रबुद्ध जनता” अब मौजूदा सरकार को हटाने का मन बना चुकी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: JMM केंद्रीय महासचिव का केंद्र पर सीधा आरोप, कहा- महिला आरक्षण पर गुमराह कर रही सरकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *