बिना अनुमति रांची समेत अन्य जगहों पर घूमने वाले ADG, IG, DIG, SP व कमांडेंट के लिए आदेश जारी

Ranchi: झारखंड डीजीपी ने एक महत्वपूर्ण और सख्त आदेश जारी किया है. मुख्यालय को यह जानकारी मिली है कि कई जिलों के...

Ranchi: झारखंड डीजीपी ने एक महत्वपूर्ण और सख्त आदेश जारी किया है. मुख्यालय को यह जानकारी मिली है कि कई जिलों के एसपी और वाहिनी के कमांडेंट बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के अपने कार्यक्षेत्र और मुख्यालय को छोड़कर रांची या अन्य स्थानों पर भ्रमण कर रहे हैं.

क्या है पत्र में 

झारखंड पुलिस मुख्यालय के पत्र के अनुसार, अक्सर यह देखा गया है कि किसी बड़ी घटना या विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर जब पुलिस मुख्यालय इन अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश करता है, तो वे अपने मुख्यालय से नदारद मिलते हैं. मुख्यालय ने इस स्थिति को खेदजनक करार दिया है.

इसे पढ़ें: हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग ने ली चट्टी बरियातू में हाइवा में आगजनी और गोलीबारी की जिम्मेदारी

आदेश पुलिस के आला अधिकारियों के लिए भी

यह नया निर्देश केवल निचले स्तर के लिए नहीं, बल्कि पुलिस के आला अधिकारियों के लिए भी जारी किया गया है. एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसपी और कमांडेंट को जारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अब से कोई भी अधिकारी डीजीपी को पूर्व सूचना दिए बिना अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और न ही वे रांची या जिले से बाहर भ्रमण पर जाएंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *