Ranchi:सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा. फुसरो नगर परिषद की कद्दावर नेत्री और वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने अपनी पुरानी पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली.
रश्मि सिंह के साथ उनके समर्थकों ने भी पार्टी का पट्टा पहना. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रश्मि सिंह और अन्य लोगों का स्वागत किया. इस दौरान डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत कई लोगों ने मिस कॉल देकर ऑनलाइन सदस्यता भी ग्रहण की.
इसे पढ़ें: बिना अनुमति रांची समेत अन्य जगहों पर घूमने वाले ADG, IG, DIG, SP व कमांडेंट के लिए आदेश जारी
भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव महिलाओं के सम्मान और उनके सशक्तिकरण के लिए संकल्पित रही है. आज महिलाएं देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं.
रश्मि सिंह के आने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी. भाजपा की सदस्यता लेने वालों में विनय सिंह, अनिल सिंह, विजेंद्र कुमार, उर्मिला देवी, शोभा सिंह, सीमा सिंह, निधि सिंह, राजीव रंजन, विक्रम कुमार और श्वेता सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे.
