पलामू एसपी ने अपराध और नक्सलवाद पर कसी नकेल, पुलिस अधिकारियों को जनता के सहयोग से कार्य करने का दिया निर्देश

Palamu: ​पलामू के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी पहली समीक्षा बैठक में सुरक्षा व्यवस्था...

Palamu SP
पलामू एसपी ने की बैठक

Palamu: ​पलामू के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी पहली समीक्षा बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है, ताकि संगठित अपराध और नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके. बैठक के दौरान विशेष रूप से नक्सलियों की गोपनीय जानकारी जुटाने और उनकी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने पर जोर दिया गया है.

सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन के साथ निभानी होगी ड्यूटी

एसपी ने जिले में लंबित मुकदमों की स्थिति और वारंट के तामिला की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया, कि वे अनुसंधान के कार्यों में तेजी लाएं. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट किया कि बेहतर कानून व्यवस्था के लिए आम जनता का सहयोग लेना अनिवार्य है और सभी पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी निभानी होगी. पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों और उनके गुर्गों को टारगेट करने के साथ-साथ पुलिसिंग को अधिक मानवीय और जवाबदेह बनाने पर बल दिया है, ताकि जिले के नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा हो सके.

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, लक्ष्य में लापरवाही होने पर कार्रवाई तय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *