स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, लक्ष्य में लापरवाही होने पर कार्रवाई तय

Giridih: समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक...

Deputy Commissioner
जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक

Giridih: समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन की प्रगति, सदर अस्पताल गिरिडीह के रक्त केंद्र का संचालन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई. उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.  उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन तय समयसीमा में सुनिश्चित करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए.

रक्त संग्रहण एवं वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के नि

PM ABHIM योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि यह योजना ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल है, इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी. रक्त केंद्र, सदर अस्पताल गिरिडीह की समीक्षा के दौरान उन्होंने रक्त संग्रहण एवं वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए. साथ ही नियमित रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

संस्थागत प्रसव पर विशेष जोर, सहिया को चेतावनी

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने संस्थागत प्रसव (Institutional Delivery) को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उपायुक्त ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई भी सहिया अपने क्षेत्र में एक महीने के भीतर कम से कम एक संस्थागत प्रसव सुनिश्चित नहीं करती है, तो इसे गंभीर लापरवाही माना जाएगा और संबंधित सहिया की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहिया कर्मियों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, मासिक रिपोर्ट तैयार की जाए और बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करते हुए लापरवाही करने वालों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा

बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सम्मानजनक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने दोहराया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर

उपायुक्त ने टीकाकरण अभियान, पोषण कार्यक्रम एवं अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी बल दिया. उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके. बैठक में सिविल सर्जन, उप नगर आयुक्त, अस्पताल उपाधीक्षक, सहायक नगर आयुक्त, जिला आरसीएच पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीपीएम, एनएचएम समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: नारी शक्ति के उत्थान में स्पीड ब्रेकर है विपक्ष, रघुवर दास का इंडी गठबंधन पर साधा निशाना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *