Ranchi : झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स की बैंक्वेट उप समिति की बैठक सोमवार को चैम्बर भवन में आयोजित हुई. बैठक में बैंक्वेट हॉल में कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति में हो रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की गई. उप समिति चेयरमैन उत्सव परासर ने कहा कि वैवाहिक सीजन के चलते राज्यभर में बैंक्वेट हॉल संचालकों को सिलिंडर नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है, जिससे आम लोगों के कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने सरकार से इस दिशा में त्वरित और ठोस कदम उठाने की मांग की.
इसे भी पढ़े : झारखंड BJP का जनाक्रोश: महिला सुरक्षा पर राज्य सरकार को घेरने की तैयारी, कल 8 जिलों में एक साथ प्रेस वार्ता
अन्य राज्यों की व्यवस्था लागू करने की मांग
सह सचिव नवजोत अलंग ने सुझाव दिया कि कुछ राज्यों में विवाह कार्ड दिखाने पर प्रशासन द्वारा कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ऐसी व्यवस्था झारखंड में भी लागू की जानी चाहिए. बैठक में उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, सह सचिव नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, उप समिति चेयरमैन विकास मोदी, अंचल किंगर, आलोक सरावगी, सदस्य पियूष मोर, आर्किटेक्ट अतुल सराफ और उत्सव परासर उपस्थित रहे.
