Ranchi: झारखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. महिला जनाक्रोश अभियान के तहत भाजपा कल यानी 21 अप्रैल को राज्य के आठ प्रमुख जिलों में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी.
मीडिया के जरिए घेराव की तैयारी
मीडिया अभियान के जरिए भाजपा राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोलने की तैयारी में है. पार्टी के दिग्गज नेता, जिनमें केंद्रीय मंत्री से लेकर सांसद और विधायक शामिल हैं, अलग-अलग जिलों में कमान संभालेंगे.
इसे पढ़ें: 223 संस्थानों का अनुदान कटा, अब आर-पार के मूड में शिक्षक
कौन कहां करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
• पलामू . दोपहर 12:00 बजे . संजय सेठ (केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री)
• खूंटी . दोपहर 12:00 बजे . गीता कोड़ा (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद)
• चाईबासा . दोपहर 12:00 बजे . विद्युत वरण महतो (सांसद)
• लोहरदगा . दोपहर 12:00 बजे . अमित मंडल (प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक)
• गोड्डा . दोपहर 12:00 बजे . सुनील सोरेन (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद)
• जामताड़ा . दोपहर 12:00 बजे . राज सिन्हा (विधायक)
• लातेहार . दोपहर 12:00 बजे . समीर उरांव (राष्ट्रीय अध्यक्ष. भाजपा अजजा मोर्चा)
• गुमला . दोपहर 03:00 बजे . अमरदीप यादव (भाजपा प्रदेश मंत्री)
