रांची: पंडरा में अपराधियों ने भार्गव सिंह को मारी गोली

RANCHI: राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में गोलीबारी की घटना सामने आई है. मंगलवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने ओटीसी मैदान के...

RANCHI: राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में गोलीबारी की घटना सामने आई है. मंगलवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने ओटीसी मैदान के पास भार्गव सिंह नामक व्यक्ति को गोली मार दी.गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सिटी हॉस्पिटल भेजा गया.

घेराबंदी कर जांच में जु़टी पुलिस

सूचना मिलते ही पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना आपसी विवाद के कारण हुई बताई जा रही है. घायल भार्गव सिंह जमीन के कारोबार से जुड़े हुए थे. आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद को लेकर ही इस घटना को अंजाम दिया गया.

इसें भी पढ़े: नेपाल में नया टैक्स नियम बना विवाद की वजह, सीमा पर भड़के लोग 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *