रांची: शहर के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित ओटीसी मैदान के पास मंगलवार को भार्गव सिंह नाम के एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. भार्गव सिंह ने जो बयान दिया है, उसके मुताबिक ,भार्गव सिंह ने कहा कि विजय टेटे नाम के व्यक्ति ने जमीन विवाद को लेकर उसे गोली मारी है. भार्गव सिंह ने कहा कि रातु स्थित एक जमीन को लेकर विजय ने उसे फोन पर धमकी दिया था. रातु स्थित एक जमीन को लेकर विजय और भार्गव के बीच विवाद चल रहा था. इसी को लेकर विजय ने उसे गोली मार दी विजय मूल रूप से कांके गांधीनगर का रहने वाला है. वहीं दूसरी तरफ पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. भार्गव सिंह को बेहतर इलाज के लिए सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है.
रांची पंडरा गोलीकांड: घायल व्यक्ति ने कहा विजय ने जमीन विवाद में मारी गोली, पुलिस की छापामारी शुरू
रांची: शहर के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित ओटीसी मैदान के पास मंगलवार को भार्गव सिंह नाम के एक व्यक्ति को गोली मारकर...
सम्बंधित ख़बरें
