NEWS DESK: हाल ही में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मुकेश अंबानी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए अंबानी परिवार सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा.इस दौरान उनके साथ नीता अंबानी,बेटे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी,साथ ही बहुएं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट भी मौजूद थीं. पूरे परिवार के बीच नीता अंबानी ने अपने एलिगेंट अंदाज़ से सबका ध्यान खींच लिया.
रेड साड़ी में दिखा रॉयल लुक
इस खास मौके पर नीता अंबानी ने लाल रंग की ऑर्गेंज़ा सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसे डिजाइनर अंबरासु महादेवन ने तैयार किया था। साड़ी पर फूलों से प्रेरित खूबसूरत कढ़ाई की गई थी-पल्लू पर भारी काम और बाकी हिस्से पर हल्का डिजाइन इसे बेहद आकर्षक बना रहा था.चौड़े हैंडवर्क बॉर्डर ने साड़ी की खूबसूरती को और बढ़ा दिया.
उन्होंने इसके साथ मैचिंग ब्लाउज पहना, जिसमें हाफ स्लीव्स, यू-नेकलाइन और फिटेड स्टाइल था. साड़ी को उन्होंने पारंपरिक अंदाज़ में ड्रेप किया, जिसमें पल्लू कंधे से खूबसूरती से गिर रहा था और आगे की प्लेट्स साफ-सुथरी थीं.उनका पूरा लुक बेहद रॉयल लग रहा था.
जूलरी ने बढ़ाई खूबसूरती
नीता अंबानी ने इस लुक के साथ गोल्डन टेंपल जूलरी पहनी.उन्होंने एक खूबसूरत ‘रानी हार’ कैरी किया, जिसमें सिक्कों की डिजाइन थी। इसके साथ गोल्ड के झुमके, हीरे जड़ी अंगूठी और लाल-सुनहरी चूड़ियां पहनीं. लाल बिंदी और सटल मेकअप ने उनके पूरे लुक को और निखार दिया.
कौन हैं नीता अंबानी ?
नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फाउंडर हैं. वह रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर भी हैं.उनकी शादी मुकेश अंबानी से हुई है और उनके तीन बच्चे हैं-आकाश,ईशा अंबानी और अनंत अंबानी.परिवार के साथ वे बिजनेस और सोशल वर्क दोनों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं.
इसें भी पढ़े: 5 साल बाद झारखंड को मिला नया लोकायुक्त, जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने ली शपथ
