लाइफ सपोर्ट एवं सर्पदंश प्रबंधन प्रशिक्षण में योगदान देने वाले विशेषज्ञों को एसपी ने किया सम्मानित

Simdega: शांति भवन मेडिकल सेंटर, बीरू सिमडेगा के तत्वावधान में पुलिस केंद्र सिमडेगा में तीन दिवसीय लाइफ सपोर्ट, सर्पदंश प्रबंधन एवं ट्रॉमा...

Simdega: शांति भवन मेडिकल सेंटर, बीरू सिमडेगा के तत्वावधान में पुलिस केंद्र सिमडेगा में तीन दिवसीय लाइफ सपोर्ट, सर्पदंश प्रबंधन एवं ट्रॉमा रोगी परिवहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्राथमिक उपचार प्रदान करने के लिए सक्षम बनाना था.

प्रशिक्षण में जीवन रक्षक तकनीकों की दी गई विस्तृत जानकारी

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जीवन रक्षक तकनीकों, सर्पदंश के समुचित उपचार, तथा ट्रॉमा मरीजों के सुरक्षित और व्यवस्थित परिवहन के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षुओं को इस बात की भी जानकारी दी गई कि आपात स्थिति में किस प्रकार त्वरित निर्णय लेकर मरीज की जान बचाई जा सकती है.

एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शांति भवन मेडिकल सेंटर, बीरू सिमडेगा के विशेषज्ञों एवं कर्मियों को एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस. खोटरे द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्होंने सभी विशेषज्ञों और सहयोगी कर्मियों के प्रयासों की सराहना की.

ALSO READ: बंगाल-तमिलनाडु चुनाव में हाई अलर्ट, वेब कास्टिंग और अर्धसैनिक बलों से निष्पक्ष मतदान की तैयारी

ब्लॉक स्तर तक प्रशिक्षण, आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी मजबूत

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल को आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी एवं त्वरित सहायता प्रदान करने में सक्षम बनाते हैं. उन्होंने बताया कि सर्पदंश जैसी घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस पदाधिकारी, कर्मी एवं प्रशासनिक कर्मियों को प्रखंड स्तर तक विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आपात स्थिति में संबंधित टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावित व्यक्ति को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराए, जिससे जीवन की हानि की संभावना को न्यूनतम किया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *