19 साल बाद लौट रही ‘आवारापन’, सीक्वल की रिलीज डेट का ऐलान

Entertainment News: इमरान हाशमी की मोस्ट आवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है. यह फिल्म साल 2007...

Awarapan 2
आवारापन 2 फिल्म का पोस्टर

Entertainment News: इमरान हाशमी की मोस्ट आवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है. यह फिल्म साल 2007 में आई ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जिसमें पहले श्रीया सरन नजर आई थीं. हालांकि, इस बार फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी नहीं, बल्कि नितिन कक्कड़ कर रहे हैं, जबकि कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है.

कब रिलीज होगी ‘आवारापन 2’?

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए कुछ झलकियां भी शेयर की हैं. पहली फिल्म में सफेद कबूतरों का खास महत्व था और इस बार भी उसी इमोशनल कनेक्शन को बरकरार रखा गया है. टीजर में दिशा पाटनी के हाथ से उड़ता हुआ कबूतर दिखाया गया है, इसके बाद इमरान हाशमी के हाथ में लॉकेट और कबूतर का टैटू नजर आया.

यह फिल्म 14 अगस्त 2026, यानी स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

क्या खास होगा फिल्म में?

फिल्म के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट के अनुसार, ‘आवारापन सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशनल एक्सपीरियंस है, जिसे बड़े पर्दे के लिए बनाया गया है.’ उन्होंने बताया कि इस बार फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है, जिसमें शानदार विजुअल्स के साथ-साथ दमदार कहानी और म्यूजिक पर भी खास ध्यान दिया गया है. इमरान हाशमी ने एक बार फिर अपने किरदार शिवम की भावनाओं को पूरी तरह से जिया है, वहीं दिशा पाटनी की एंट्री से कहानी में नए आयाम जुड़ेंगे.

बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश

‘आवारापन 2’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘लाहौर 1947’ से होगा. खबरों के मुताबिक, आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को रिलीज हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की जिंदगी में नया मोड़: प्रेग्नेंसी के दावे और पति फरमान के बयान से बढ़ी सुर्खियां

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *