Breaking News: बुंडू NH-33 पर तेज रफ्तार का कहर, महिला समेत दो गंभीर रूप से घायल

Bundu: थाना क्षेत्र के NH-33 स्थित मुंडा कॉलोनी के पास मंगलवार की संध्या एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला समेत...

Bundu: थाना क्षेत्र के NH-33 स्थित मुंडा कॉलोनी के पास मंगलवार की संध्या एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला को गंभीर चोटें आईं, वहीं बाइक सवार भी बुरी तरह घायल हो गया.

घायल बाइक चालक की पहचान बानाबुरू जाराडीह निवासी परमेश्वर मुंडा के रूप में की गई है.

ALSO READ: पलामू : हुसैनाबाद के मुनि सिंह चौक के समीप आरसीसी नाली निर्माण का शिलान्यास, जल जमाव की समस्या से मिलेगी राहत

पुलिस पहुंची मौके पर, ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बुंडू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर बुंडू पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *