Ranchi: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर पलटवार किया है। साहू ने खड़गे के बयान को मानसिक दिवालियेपन का प्रतीक बताते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व पूरी तरह से मुद्दों से भटक चुका है।
लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन
आदित्य साहू ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि संवैधानिक प्रक्रिया से चुने गए देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के मन में प्रधानसेवक के प्रति नफरत इस कदर भर गई है कि वे अपनी गरिमा भूल चुके हैं।
ALSO READ: Vastu Tips: घर में रखें मटका इस दिशा में, दूर होगी आर्थिक तंगी
कांके में इलाज की जरूरत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि खड़गे सहित कई कांग्रेस नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची के कांके में देश का एक बड़ा मानसिक आरोग्यशाला मौजूद है, जहां कांग्रेस अध्यक्ष को तत्काल इलाज के लिए आना चाहिए।
साहू ने मांग की कि इस निंदनीय कृत्य और ओछी बयानबाजी के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे को पूरे देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
