सरायकेला : जिले में SAAMAR/CMAM कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण की शुरूआत, कुपोषण की पहचान के तरीके बताए गए

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में जिला समाज कल्याण विभाग एवं यूनिसेफ के सहयोग से SAAMAR/CMAM कार्यक्रम के तहत कुकरू प्रखंड से प्रशिक्षण की...

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में जिला समाज कल्याण विभाग एवं यूनिसेफ के सहयोग से SAAMAR/CMAM कार्यक्रम के तहत कुकरू प्रखंड से प्रशिक्षण की शुरुआत की गई. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कुपोषण की पहचान, प्रबंधन एवं सामुदायिक स्तर पर प्रभावी हस्तक्षेप की प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया. साथ ही, गंभीर कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के सभी परियोजनाओं में चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जाएगा तथा सभी परियोजनाओं की सेविकाओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि कुपोषण उन्मूलन की दिशा में प्रभावी एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके. प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही.

यह भी पढ़ें : मानसिक संतुलन खो चुकी है कांग्रेस: आदित्य साहू ने खड़गे को दी कांके में इलाज की सलाह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *